एक नज़र | Jul 26, 2018,8:54:57
चन्द्र ग्रहण किस राशि पर कितना शुभ कितना अशुभ- जानिए संछेप में-
27 जुलाई को लगने वाला चन्द्र ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ है।
- वृषभ, कर्क, कन्या व धनु राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलकारी रहेगा।
- मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अशुभ रहेगा
-
-गोचर में मकर राशि के केतु के साथ चंद्रमा का प्रभाव और राहु से उसका समसप्तक दृष्टि संबंध होना भी ठीक नहीं है। यह ग्रहण शनि प्रभावित चार राशियों के लिए अशुभ रहेगा।
शास्त्रों में चंद्रग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने में दोष माना जाता है। हम आपको ऐसे ही कुछ कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।
-चंद्रग्रहण के समय ऐसी महिलाएं घर से बाहर न निकलें, खसकर करके गर्भवती महिलाएं हों।
-इसके अलावा सुईं व नुकीली चीजों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
-मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण सुतक और ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी नहीं खाना चाहिए। अगर कुछ खाने का मन है, तो चंद्रग्रहण सुतक शुरू होने से पहले या फिर खत्म होने के बाद खा लें।
- सुतक के समय वृद्ध, बालक, रोगी, गर्भवती महिला दूध में बना खा सकती है,
-चंद्रग्रहण के समय लोगों को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।
- समय तक चंद्रग्रहण रहता है, उस वक्त तक भगवान की पूजा अर्चना न करें।
-चंद्रग्रहण के दौरान भगवान के मंदिर के दरवाजों को भी बंद रखना शुभ माना जाता है।
-ग्रहण सुतक लगने पर मंदिर में दर्भ, (कुशा ) रखदे
- ग्रहण दरम्यान गुरु मंत्र का जाप या अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करें
- ग्रहण के बाद पहने हुए कपडे से स्नान करे,
- वस्त्र , अनाज आदि का दान करें