ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मंगल किसी भी राशि में लगभग डेढ़ माह अर्थात 45 दिन गौचर करता है तथा डेढ़ माह पूरे होने पर अगली राशि में प्रवेश करता है इस प्रकार एक राशि में डेढ़ माह रहने के कारण सभी बारह राशियों पर मंगल के गौचर का विशेष प्रभाव पड़ता है। ................ पिछले डेढ़ माह से मंगल सिंह राशि में चल रहा था पर अब "13 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 3 मिन्ट पर मंगल का कन्या राशि में प्रवेश होगा" तथा 29 नवम्बर तक मंगल कन्या राशि में ही रहेगा तथा सभी राशियों को अलग अलग प्रकार से प्रभावित करेगा, तो देखते हैं 13 अक्टूबर से कन्या के मंगल का बारह राशियों पर कैसा प्रभाव होगा –
मेष राशि - विरोधियों पर विजय मिलेगी, प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी, स्वास्थ में थोड़ा उतार चढ़ाव संभव है स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि - पिछले कुछ समय से चल रहे गृह क्लेश और पारिवारिक विवाद रुकेंगे, संतान पक्ष को लेकर कुछ समस्याएं संभव हैं, परिश्रम के बाद धन प्राप्ति होगी, संतान के साथ आर्ग्यूमेंट्स से बचें।
मिथुन राशि - पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, संपत्ति से जुड़े लेन देन में सावधानी रखें, धनागमन बढ़ेगा।
कर्क राशि - शुभ है पिछले कुछ समय से चल रही आर्थिक समस्याएं और कुटुंब के विवाद समाप्त होंगे, पराक्रम और उत्साह बढ़ेगा विरोधियों पर विजय मिलेगी, करियर में उन्नति होगी।
सिंह राशि - आर्थिक संघर्ष बढ़ेगा, वाणी में आवेश बढ़ेगा इसलिए अपने व्यव्हार पर नियंत्रण रखें विवादों से बचें, कार्यों के लिए किया गया पुरुषार्थ कार्यों में सफलता देगा।
कन्या राशि - पिछले कुछ समय से चल रही धन हानि और अधिक धन खर्च रुकेगा पर स्वास्थ में उतार चढाव आएगा, स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा अतः व्यव्हार पर नियंत्रण रखें और आर्ग्यूमेंट्स से बचें।
तुला राशि - संघर्षकारक है आर्थिक उतार चढाव उत्पन्न होगा, धन खर्च बढ़ेगा, आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें, करियर की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि - शुभ है भाग्य में वृद्धि होगी, आय में लाभ बढ़ेगा, विरोधियों पर विजय मिलेगी, प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी, संतान के साथ विवादों से बचें।
धनु राशि - शुभ है करियर में परिश्रम तो बढ़ेगा पर मेहनत के बाद सफलता भी अच्छी मिलेगी, करियर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि - पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ समस्याएं रुकेंगी, उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी, परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि - संघर्ष बढ़ेगा, स्वास्थ समस्याएं उत्पन्न होंगी स्वास्थ के प्रति सचेत रहें विशेष रूप से वाहन चलाने में सावधानी रखें, आर्ग्युमेंट्स से बचें विवाद बढ़ सकते हैं।
मीन राशि - - वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ेंगे आर्ग्युमेंट्स से बचने का प्रयास करें क्रोध पर नियंत्रण रखें , बिजनेस पार्टनरशिप में भी अगले डेढ़ महीने विवाद की स्थिति रहेगी।
मंगल के कन्या राशि में गोचर के सकारात्मक परिणाम के लिए ये उपाय सहायक होंगे -
1. ॐ अंग अंगारकाय नमः का जाप करें (एक माला रोज)
2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. प्रत्येक मंगलवार को साबुत लाल मसूर दान करें।