अधिकतर हम घरो पर देखते है की लोग नियम से घर के दरवाजे पर सिंदूर और सरसों का तेल लगाते हैं और ऐसा मानते है ऐसा करना शुभ रहता है तथा घर में कोई बुरी वस्तु प्रवेश नहीं करती है। इसीलिए त्यौहार पर महिलाये विशेष पूजा अर्चना करती है जैसे दिवाली, होली आदि। अधिकांश लोगो के इसके पीछे का रहस्य नहीं पता है, आज उसी भ्रम को मिटाने के लिए उसके पीछे का कारण यंहा पर बताया जा रहा है।
वास्तु विज्ञानं यह प्रमाणित करता है की यदि आप घर के दरवाजे पर सिंदूर और तेल से पूजा करते है तो आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है, घर के हर सदस्य को दोषो ओर रोगो से मुक्ति मिलती है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह भी प्रमाणित है कि जिस घर में लोग दरवाजे पर सिंदूर लगाते है वह लक्ष्मी प्रसन्न रहती है धन की कोई कमी नहीं आती है, तथा तेल शनि भगवान् का प्रतिक माना गया है अतः यह आपको बुरी नज़र से बचाता है और घर में बुरी नज़र को प्रवेश नहीं करने देता है।